मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से सड़क दुर्घटना की एक दुखद खबर सामने आ रही है। घटना मंडी जिला के सरकारघाट उपमंडल के नबाही गांव की बताई जा रही है।
खेत से लौट रहे थे शिक्षक:
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को 65 वर्षीय सेवानिवृत्त कला अध्यापक मेहरचंद पुत्र कृष्ण चंद अपने खेतों की बिजाई करने के बाद तीन बजे के करीब अपना ट्रैक्टर लेकर लौट रहे थे। ट्रैक्टर पर गन्दम का बीज और देसी खाद की बोरियां भी लदी थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला के घर में दी दबिश; निकली चिट्टा तस्कर, अरेस्ट
ट्रैक्टर जैसे ही मतेहड़ी में गोपालपुर-जुकैंन-मतेहड़ी सड़क पर पहुंचा तो कुछ आवारा पशुओं को बचाने में पीछे की ट्रॉली मुड़ने के बजाय तेजी से पलट गई और 20 फीट नीचे ढांक से गिर गई। ढांक में गिरने से मेहरचंद उसके नीचे दब गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
10 दिन बाद है बेटे की शादी:
ट्रैक्टर के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के घरों से लोग दौड़ कर घटनास्थल पर पहंचे। ट्रैक्टर को सीधा किया तो नीचे लहूलुहान अवस्था में मेहरचंद को बेसुध पड़ा हुआ देखा। जब उन्होंने उसे बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: खाई में गिरी भारत सरकार नंबर की कार, वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी थी सवार
इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी, पुलिस से मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के बेटे की 10 दिन बाद शादी है।
डीएसपी सरकाघाट तिलक राज शांडिल्य ने घटना की पुष्टि की हैए उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले जाया गया है। आगामी कार्रवाई नियमों के अनुसार जारी है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks