चेतन और नीलम मिल भी जाते तो रोहित को नहीं हरा पाते: BJP की जमानत जब्त- ऐलान बाकी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

चेतन और नीलम मिल भी जाते तो रोहित को नहीं हरा पाते: BJP की जमानत जब्त- ऐलान बाकी


शिमला।
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के अंतर्गत आते जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक लड़ाई ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा और अब इस सीट के परिणाम भी आशा के अनुरूप आए हैं। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार रोहित ठाकुर ने जीत हासिल कर ली है। हालांकि अभी इसका आधिकारिक ऐलान किया जाना बाकी है। 

इन चुनावों में रोहित को जहां 29 हजार से अधिक वोट मिले हैं। वहीँ, निर्दलीय चेतन 23 हजार कुछ वोटों के सात दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा क्षेत्र में बीजेपी की जमानत बुरी तरह से जब्त हो गई है और बीजेपी नेत्री नीलम को ढाई हजार के करीब वोट मिले हैं। 

ऐसे में अगर नीलम और चेतन के वोटों को जोड़ भी दिया जाता है तो भी रोहित दोनों नेताओं पर बड़ी आसानी के सात जीत हासिल कर लेते। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ