हिमाचल: हैलीकाप्टर बने पिकअप ने ले ली मासूम की जान, मां का आंचल हुआ सूना

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: हैलीकाप्टर बने पिकअप ने ले ली मासूम की जान, मां का आंचल हुआ सूना

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पार कर रही एक 8 वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की इसमें बच्ची की मौत हो गई। 

सड़क पार कर रही थी बच्ची:

मृतक बच्ची की पहचान 8 वर्षीय रिद्धिमा पुत्री विक्रम निवासी बढ़ेडा राजपूतां के तौर पर हुई है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

इसके साथ ही पिकअफ चालक के खिलाफ लापरवाही व तेज रफ्तारी से वाहन चलाने को लेकर मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: एक बेटी के मां ने सात पन्ने का नोट लिखा, फिर कर लिया आत्मदाह; पति अरेस्ट

आरोपी चालक की पहचान अभिषेक कुमार निवासी गांव ढसौली तहसील जवाली जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा रविवार दोपहर के समय पेश आया है। 

जब छोटी बच्ची सड़क पार करके वर्षा शालिका की ओर जा रही थी। इस दौरान गगरेट से ऊना की ओर जा रहे तेज रफ्तार पकिअप नंबर PB 08 TC 0501 ने बच्ची को टक्कर मार दी। 

अस्पताल पहुंचते तक हुई देर:

इस टक्कर की वजह से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई उसके सिर व मुंह से खुन निकलने लगा। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्ताल पहुंचाया। परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। 

अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले के संबंध में आगामी जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ