ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले स्थित गगरेट उपमंडल से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में रहने वाली एक 13 साल की लड़की घर से बिना बताए कहीं लापता हो गई है। लड़की के परिजनों द्वारा इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराते हुए एक बाहरी राज्य के युवक पर उनकी बेटी को लेकर कहीं चले जाने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः नाले से बरामद हुई कंबल में लिपटी महिला की देह, निकाल ली गई थी दोनों आंखें
परिजनों द्वारा पुलिस को बताया गया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। बतौर रिपोर्ट्स, परिजनों ने बेटी के घर न आने पर अपने सगे संबंधियों व आसपास सभी जगह तलाश की, लेकिन उन्हें कहीं भी बेटी का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को दी गई शिकायत में परिजनों ने एक बाहरी राज्य के व्यक्ति जो कि स्थानीय उद्योग में कार्यरत है, उस पर अपना शक जाहिर किया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 24वें जनमंच कार्यक्रम की डिटेल आई सामने, जानें किस जिले में किस मंत्री की लगी ड्यूटी
उन्होंने बताया कि यक्त युवक उनकी बेटी से अक्सर बातचीत करता रहता था, क्योंकि उनकी उनकी युवक से अच्छी जान पहचान थी, इसलिए उन्हें किसी भी तरह का पहले शक नहीं हुआ, लेकिन जब से उनकी बेटी लापता हुई है, तब से वो युवक भी गायब है। वहीं, अब शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके परिजनों के बयान के आधार पर युवती की तलाश करने के लिए टीम गठित कर दी है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks