मंडीः हिमाचल प्रदेश में एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंग रेप की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के मंडी जिले जिसे स्थित सुंदरनगर उपमंडल का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की को आरोपितों ने शादी संबंधित बीतचीत करने के लिए बुलाया था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल BJP हार से ले रही सबक: 24 से बड़ी बैठक- अनुराग, धूमल, शांता व जयराम रहेंगे मौजूद
इस दौरान मौके का फायदा उठाकर तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। जिसकी शिकायत पीड़िता व उसके घरवालों ने पुलिस थाना सुंदरनगर में दी। मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा मामले में आरोपित युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः हत्यारोपी अंडरट्रायल कैदी टिलू राम सड़क से छलांग मारकर भाग गया, खोज रही पुलिस
वहीं, पुलिस द्वारा आरोपितों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल करवाकर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर बयान दर्ज करवाया जा रहा है। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत तीन आरोपियों के खिलाफ एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस द्वारा मामले के संबंध में आगामी कार्रवाई की जा रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks