चंबा। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे आत्महत्या के मामले चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला सूबे के चंबा जिले के अंतर्गत आते जनजातीय क्षेत्र पांगी की किलाड़ पंचायत के परमस गांव से सामने आया है। जहां पर एक 51 शख्स ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः दिव्यांग व्यक्ति ने पंचायत से RTI के तहत जानकारी मांगी तो पीट दिया, महिला प्रधान पर FIR
जान गंवाने वाला शख्स कृषि विभाग में कार्यरत था। मृतक की पहचान देवीलाल पुत्र मंगल चंद निवासी परमस डाकघर किलाड़ के रूप में की गई है। बताया गया कि देर शाम उक्त शख्स ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: नियंत्रण खोकर नाले में गिरा ट्रैक्टर, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया- तीन की हालत गंभीर
इसके बाद जैसे ही घर के सदस्यों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत उसे उपचार के लिए नागिरक अस्पताल किलाड़ पहुंचाया जहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। उधर एसएचओ पांगी सुरेंद्र सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह का पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हआ है। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रबंधक की ओर से पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks