मंडी। हिमाचल प्रदेश में लगतार बढ़ रहे आत्महत्या के मामले कहीं से भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं और यह गंभीर चिंता का विषय है। इसी कड़ी में ताजा मामला सूबे के मंडी जिले से रिपोर्ट किया गया है। यहां स्थित नगर निगम मंडी के पैलेस कालोनी वार्ड में किराए का कमरा लेकर रह रहे एक 21 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया।
यह भी पढ़ें: जयराम सरकार को भारी पड़ेगी पुलिस की अनदेखी: कर्मियों ने छोड़ दिया मेस का खाना
जान गंवाने वाले युवक की पहचान साहिल (21) पुत्र संजय कुमार निवासी लोअर बेरी, डाकघर कोठुआन, तहसील संधोल के रूप में की गई है। वहीं, युवक के फंदे से लटके होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: नहर में तैरती बरामद हुई शख्स की देह, नहीं हो सकी पहचान
बताया गया कि जान गंवाने वाला युवक डिग्री कॉलेज मंडी में बीएससी फाइनल ईयर का छात्र था और यहां किराए के कमरे में रह रहा था। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है तथा मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों को पता लगाया जा रहा है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks