शिमला। हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव का दौर समाप्त होने के बाद अब अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सूबे के राजनीतिक दलों द्वारा रणनीतियां बनाने का दौर शुरू हो गया है। इस सब के बीच एक बड़ी अपडेट यह सामने आ रही है कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर पहली बार चुनावी मैदान में उतरने के मूड में हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में मिला 22 साल से लापता नरेश: 12 साल की उम्र में भाग आया था, भूल गया था सबकुछ
माना जा रहा है कि राठौर अपनी जन्मभूमि को कर्मभूमि बनाने की कवायद में ठियोग-कुमारसेन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। गौरतलब है कि इस विधानसभा क्षेत्र को अबतक हिमाचल कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्री विद्या स्टोक्स के गढ़ के रूप में जाना जाता रहा है। वहीं, स्टोक्स के ही कारण अबतक कुलदीप अपने क्षेत्र से कभी भी टिकट पाने के लिए मजबूत दावेदारी नहीं जाता सके हैं, मगर अब स्थितियां बदल गई हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: डीएफओ हेड क्वार्टर मंडी ने सुबह-सवेरे झील में लगा दी छलांग, देह बरामद
एक तरफ जहां विद्या स्टोक्स ने सक्रीय राजनीति से किनारा कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर हाल ही में संपन्न हुए उपचुनावों में कांग्रेस द्वारा बेहतर प्रदर्शन किए जाने की वजह से कुलदीप का कद पार्टी में काफी बढ़ गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी भी उन्हें ठियोग-कुमारसेन से टिकट देकर उन्हें चुनावी दंगल में जोर आजमाइश करने का मौक़ा दे सकती है।
साल 2017 में भी थे दावेदार पर नहीं मिला था मौका
गौरतलब है कि साल 2017 के विधानसभा चुनावों में कुलदीप राठौर और विद्या स्टोक्स ने यहां से टिकट पाने के लिए अपनी दावेदारी जताई थी, लेकिन पार्टी ने युवा नेता दीपक राठौर पर अपना भरोसा जताया और टिकट दे दिया। हालांकि, इसके बाद पार्टी ने कुलदीप को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर टिकट की भरपाई करने का पूरा प्रयास किया था और अब राठौर ने सपने इस मौके को अच्छे से भुनाया भी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में मिली हार पर मंथन: कैबिनेट के साथ-साथ संगठन में भी होगा बदलाव!
ऐसे में यह लगभग तय माना जा रहा है कि इस बार पार्टी उन्हें ठियोग-कुमारसेन विधानसभा क्षेत्र से टिकट दे सकती है। वहीं, इस बीच खबर यह भी सामने आ रही है कि राठौर समर्थकों ने अब ठियोग से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, अब इस मसले पर राठौर का कहना है कि अगर हाईकमान के निर्देश हुए तो जरूर ठियोग-कुमारसेन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडूंगा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks