हिमाचल में कोरोना का कहर जारी: छह ने गवाईं जान, सक्रिय मामले घटे; पढ़ें रिपोर्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में कोरोना का कहर जारी: छह ने गवाईं जान, सक्रिय मामले घटे; पढ़ें रिपोर्ट

शिमला: हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। आज शनिवार को छह कोरोना संक्रमित मरीज की जान गई है। वहीं, 94 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। हालांकि, सक्रिय मामलों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।

ये है रिपोर्ट कार्ड:

बता दें कि आज जान गंवाने वाले छह लोगों में तीन महिलाएं हैं। इनमें कांगड़ा के तीन, हमीरपुर के दो और ऊना के एक संक्रमित मरीज शामिल हैं। साथ ही आज 94 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ सक्रिय मामले घटकर 1375 रह गए हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में मौसम का कहर: ठंड में नहाना पड़ा महंगा, शाम होते-होते चली गई जान

सक्रिय मामले बिलासपुर जिले में 124, चंबा 21, हमीरपुर 264, कांगड़ा 524, किन्नौर नौ, कुल्लू 32, लाहौल-स्पीति एक, मंडी 120, शिमला 91, सिरमौर तीन, सोलन 22 और ऊना में 164 सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के सपूत, पाकिस्तान को धूल चटाने वाले खिलाड़ी का हुआ निधन; शोक की दौड़ी लहर

बीते 24 घंटों के दौरान 231 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 5425 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3757 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 224830 मामले आ चुके हैं।  इनमें से 219681 ठीक हो चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ