शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीते कल आतिशबाजी के चलते सूबे में कुल 31 जगहों से आग लगने की वारदात सामने आई। दिवाली की रात हुई इन घटनाओं में कुल 4 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि, मामले का पता चलने के बाद पहले से ही सतर्क बैठे अग्निशमन विभाग ने कई मामलों में तुरंत कार्रवाही करते हुए बड़ा नुकसान होने से पहले ही आग पर काबू पा लिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल जॉब: 8000 मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती के बदलेंगे नियम, जानें डीटेल
बतौर रिपोर्ट्स, प्रदेश की राजधानी शिमला के लोअर बाजार, कुल्लू और चंबा में मकान जलने की बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोगों को हाथ में पटाखे जलने की वजह चोटे आई हैं। शिमला में शुक्रवार को करीब आधा दर्जन लोग अस्पताल में उपचार के लिए आए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में वैट घटने के बाद और सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल- जानें सभी जिलों का ताजा रेट
दिवाली की रात को जिला कुल्लू की ऊझी घाटी के गांव बशकोला में एक दो मंजिला मकान जल गया। इसी तरह कांगड़ा जिले के लंबागांव की धुपक्यारा पंचायत के चौंआ गांव मे पशुशाला जलकर राख हो गई।
चंबा में मकान के चार कमरे जले
वहीं, चंबा के उपमंडल सलूणी के किहार क्षेत्र के गांव द्रोबड़ी में दीवाली की रात एक मकान के चार कमरे आग की भेंट चढ़ गए। आग की घटना से लाखों की संपत्ति जल गई है। आग इतनी भयानक थी कमरों के भीतर रखे गए सामान तक को निकालने का समय नहीं मिला। एसडीएम सलूणी स्वाति गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि राजस्व विभाग को प्रभावित परिवार की हर संभव सहायता करने बारे निर्देश जारी किए गए हैं।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks