मंडी : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी जिले से हैरान कर देनी वाली एक खबर सामने आ रही है। बता दें कि घटना मंडी नगर निगम के पैलेस कालोनी वार्ड की है। जहां एक शराबी नशे की हालत में दुसरे के घर में घुस गया।
तीसरे मंजिल से नीचे कूदा:
मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिला निवासी एक व्यक्ति मंडी जिले में रहकर काम करता था। सोमवार रात उक्त व्यक्ति नशे की हालत में अपने घर के बजाय किसी अन्य व्यक्ति के घर में घुस गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बच्चों के लिए स्कूल खुले लेकिन नियम हैं काफी सख्त, जानिए क्या-क्या करना होगा
गृहस्वामी को जब रात के समय किसी अनजान व्यक्ति के घर में घुसने का पता चला तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। घर में रह रहे लोगों को लगा कि उनके घर में कोई चोर घुस आया है। हल्ला और चोर-चोर की आवाज सुन शराबी ने तीसरे मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। गिरने की वजह से उसे चोटें भी लगी।
पत्नी ने दी ये जानकारी :
नीचले मंजिल पर रहने वाले लोग भी बाहर निकल गए थे और उन्होंने शराबी को पकड़ लिया। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए भजे दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : सरेराह लड़की छेड़ना पड़ा महंगा, पब्लिक ने दौड़ाया तो हुआ रंगबाज के कार का एक्सीडेंट
साथ ही शराबी के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। थाने पहुंची उक्त व्यक्ति के पत्नी ने पुलिस को जानकारी दी कि उसके पति की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। वहीं, मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने शराबी को परिजनों के हवाले कर दिया।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks