ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव कोटला कलां निवासी एक व्यक्ति ने सदर तहसील के नायब तहसीलदार समेत छह लोगों के खिलाफ गिरवी जमीन को हड़पने के सिलसिले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है।
यह भी पढ़ें: राजपरिवार की लंच डिप्लोमेसी: प्रतिभा और विक्रमादित्य का शक्ति प्रदर्शन, वीरभद्र भी करते थे ऐसा
पीड़ित शख्स द्वारा इस बात का आरोप लगाया गया है कि नायब तहसीलदार और एक महिला समेत आधा दर्जन लोगों ने उसकी गिरवी रखी जमीन को धोखे से हड़प लिया है।
ये बनाए गए आरोपी
इस मामले में गगरेट उपमंडल के बड़ोह गांव की निवासी अंजू पत्नी प्रेम प्रकाश, अरनियाला निवासी ज्ञान चंद पुत्र पोहलो राम, तहसील के नंबरदार और लाम निवासी अश्विनी कुमार, तहसील कांप्लेक्स के डीड राइटर गुरबचन लाल, नायब तहसीलदार राजेंद्र कुमार और तहसील कांप्लेक्स के ही ड्राफ्ट्समैन राजीव कुमार शर्मा को आरोपी बनाया गया है.
यह भी पढ़ें: हिमाचल: नदी किनारे लकड़ियां लेने गई महिला फिसल कर डूबी, चली गई जान
शिकायतकर्ता कोटला कलां निवासी बलकार सिंह पुत्र कृपाल सिंह का कहना है कि इन लोगों ने उसकी जमीन धोखे से हड़प ली है। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks