शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से जुड़े रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव थाना क्षेत्र से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। जहां पर नई कार से ड्राइविंग सीखने का शौक एक परिवार के लिए सबसे दुखदाई दिन सामने लेकर आ गया। बतौर रिपोर्ट्स, यहां ड्राइविंग सीखने के दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर नाले में जा गिरी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कश्मीरी छात्र ने लगाया था 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा: देशद्रोह का मुकद्दमा दर्ज
इस हादसे में जहां कार मालिक की मौके पर ही जान चली गई। वहीं, उनके बेटे समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिस अस्पताल ले जाया गया है। जान गंवाने वाले शख्स का नाम चिड़गांव के गवास निवासी विक्रम सिंह (45) था। जिन्होंने हाल ही में एक नई कार खरीदी थी और ड्राइविंग सीख रहे थे।
घायल दोस्त ने पुलिस से कहा- विक्रम की लापरवाही से हुआ हादसा
वहीं, जब यह हादसा पेश आया उस समय विक्रम सिंह अपने बेटे साहिल (15) और अपने दोस्त और यशवंत सिंह (41) निवासी गवास संग कार को सीखने निकले थे। इस बीच जब कार लकधार स्थित गारजी नाले के करीब पहुंची, तो विक्रम सिंह ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और कार नाले में जा गिरी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बुलेट पर ट्रिपलिंग करना पड़ा महंगा- एक ने तोड़ा दम, दो चोटिल; एक गंभीर
वहीं, हादसे का पता लगते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हुए और पुलिस की मदद से तीनों कार सवारों को खाई से बाहर निकाला। मिली जानकारी के मुताबिक कार चालाक विक्रम सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि साहिल पुत्र विक्रम सिंह और यशवंत सिंह पुत्र विशन दास घायल थे।
यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य सिंह उत्साहित हैं और जरूरत से ज्यादा बोल रहे हैं: CM जयराम ठाकुर
घायल हुए यशवंत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि विक्रम सिंह की लापरवाही से हादसा हुआ है। डीएसपी रोहड़ू चमन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही इस हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks