कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक महिला का इलाज के दौरान निधन हो गया। जान गंवाने वाली की उम्र 31 साल बताई जा रही है, जिसे बीते माह 20 अक्टूबर को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
ससुरालवालों द्वारा आरोप लगाने पर पति ने निगला था जहर
वहीं, उस समय महिला के बेहोश होने पर लड़की के घरवालों की तरफ से उसके पति विजय पर इस बात के आरोप लगाए गए थे कि वह उनकी बेटे को प्रताड़ित करता था, इसी वजह से उसकी यह हालत हुई है।
वहीं, मायका पक्ष की तरफ से महिला के पति विजय के खिलाफ मामला भी दर्ज करा दिया गया था। इस बीच केस दर्ज होने के कुछ दिन बाद विजय ने जहर खाकर अपनी जान दे दी थी।
सुसाइड नोट में साढू पर लगाया था आरोप, उस पर भी केस
बतौर रिपोर्ट्स, विजय द्वारा जहर निगलने के बाद उसे इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। जहां पर वह कोरोना पॉजिटिव भी पाया गया था और इलाज के दौरान उसकी जान चली गई थी।
वहीं, मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया था, जिसमें उसने यह आरोप लगाया था कि उसके साडू ने उसे परेशान किया जिसके चलते उसने जहरीला पदार्थ खाया था। इसके बाद आत्महत्या के लिए उकसाने पर आरोपी साडू के खिलाफ धारा 306 में मामला दर्ज किया था।
महिला के अचेत होने के कारण कोई बयान नहीं ले पाई पुलिस
वहीं, अब अपने पति के निधन के बाद महिला की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। थाना प्रभारी पंचरूखी सुभाष चंद ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि महिला शुरू से ही अचेत अवस्था में थी जिस कारण इसका कोई बयान पुलिस के पास नहीं हो सका।
इस महिला के पति ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी बिस्तर से गिर कर बेहोश हो गई जबकि मायका पक्ष ने आरोप लगाया था कि लड़की पर पति विजय द्वारा प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए थे। अब पुलिस ने मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों सौंप दिया है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks