हिमाचल जॉब: 8000 मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती के बदलेंगे नियम, जानें डीटेल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल जॉब: 8000 मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती के बदलेंगे नियम, जानें डीटेल


शिमला।
हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में आठ हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती के लिए बीते दिनों जारी किए गए नियमों में बदलाव किए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सरकारी स्कूलों के निर्माण के लिए भूमि देने वाले लोगों को इस भर्ती में पूर्व निर्धारित पांच अंकों से अधिक देने की योजना है। मामला मुख्यमंत्री के विचाराधीन है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में वैट घटने के बाद और सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल- जानें सभी जिलों का ताजा रेट

इसके अलावा स्कूल से घर की दूरी मापने के लिए पंचायत सचिवों की ओर से इंकार करने के बाद खड़ी हुई मुश्किल को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग का राजस्व विभाग के साथ पत्राचार जारी है। इस मामले को कैबिनेट बैठक में ले जाने की संभावना भी है। मल्टी टास्क वर्करों के चार हजार पद मुख्यमंत्री की अनुशंसा और शेष चार हजार पद आवेदन आधार पर भरे जाने हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: त्यौहार की रात 5 वर्षीय मासूम को जंगल में उठा ले गया आदमखोर तेंदुआ, पसरा मातम

बता दें पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर पॉलिसी 2020 के प्रावधानों के अनुसार उच्च और प्रारंभिक शिक्षा विभागों के तहत शैक्षणिक संस्थानों में बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं के 8000 पद भरने का निर्णय लिया गया है। पहले जारी नियमों के अनुसार वर्कर के घर से स्कूल की दूरी के आधार पर 10 नंबर होंगे। 

यहां समझें किस आधार पर दिए जा रहे हैं नंबर 

इसमें डेढ़ किलोमीटर के दायरे वाले आवेदक को 10 नंबर रखे गए है, दो किलोमीटर दायरे पर आठ, तीन किलोमीटर पर छह, चार किलोमीटर पर चार और पांच किलोमीटर की दूरी पर दो नंबर मिलेंगे। लेकिन दूरी मापने के लिए पंचायत सचिवों की ओर से इंकार करने के बाद मुश्किल खड़ी हो गई है। पांचवीं कक्षा पास को पांच नंबर, आठवीं पास को आठ नंबर मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में डराता कोरोना: रिकवरी घटी-एक्टिव मामले 1900 के करीब, फिर लगेंगी पाबंदियां

विधवा या पति से अलग रहने वाली महिला को तीन नंबर मिलेंगे। स्कूल को भूमि देने वाले परिवार के सदस्य को तीन नंबर दिए जाएंगे। एससी, एसटी, ओबीसी, बीपीएल कोटे के आवेदक को तीन नंबर मिलेंगे। बेरोजगार परिवार के सदस्य को भी तीन नंबर मिलेंगे। जिस गांव या पंचायत के स्कूल में भर्ती की जानी है, वहां के स्थानीय निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें: त्यौहार के दिन HRTC बस और निजी बस के बीच हो गई टक्कर: पढ़ें पूरी डीटेल

वहीं, साथ लगते गांव में अगर कोई स्कूल नहीं है तो वहां का निवासी भी आवेदन कर सकेगा। एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी चयन करेगी। मुख्यमंत्री की अनुशंसा वाले आवेदनों की सत्यता को भी एसडीएम की कमेटी जांचेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ