कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे आपराधिक मामलों के बीच सूबे के कांगड़ा जिले से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक शादीशुदा महिला को फेसबुक पर दोस्ती करना काफी महंगा पड़ गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल वीडियो वायरल: भरभरा कर बैठ गई पूरी की पूरी बिल्डिंग, किया जा रहा गलत दावा
दरअसल, महिला के फेसबुक फ्रेंड ने उसके घर आकर पहले तो उसे नशा करवाया और उसके बाद रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी इतने पर ही नहीं रुका और जाते-जाते महिला के लाखों के जेवर पर भी हाथ साफ़ कर गया। महिला की मानें तो आरोपी उसकी सोने की 4 अंगूठियां, सोने के झुमके, एक सोने का किटी सेट, एक मंगलसूत्र सोने का व इसके अलावा एक नथ, मांग टीका और एक सोने की चेन लेकर गया है।
महिला ने खुद सुनाई पूरी वारदात की कहानी
मामला ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से रिपोर्ट किया गया है। पीडिता की उम्र 31 साल बताई जा रही है, जो लगड़ू की रहने वाली थी। महिला ने पुलिस के पास दी गई शिकायत में बताया है कि उसका बेटा ज्वालामुखी विधानसभा के अंतर्गत एक निजी स्कूल में पढ़ता है, जिसके चलते वह किराए का कमरा लेकर शहर के साथ लगते एक क्षेत्र में रहती है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सुबह-सवेरे कोहरा जमने से 8 गाड़ियां टकराईं; ट्रक और बस के बीच भी भिड़ंत
महिला की मानें तो आरोपी देहरा विधानसभा क्षेत्र का रहने वाला है, जिससे उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। इस बीच बीते माह 25 तारीख को जब उसका पति घर पर नहीं था, तो आरोपी उसके घर आ धमका। इस दौरान आरोपी ने नशा करवाने के बाद उसके साथ रेप किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचली शख्स को पोलैंड की गोरी ने लगा दिया 10.98 लाख का चूना, भेज रही थी 1 लाख $ का गिफ्ट
महिला में आरोप लगाया है कि इस दौरान वह बेहोश हो गई थी और जब उसे होश आया तो घर में रखी अलमारी खुली हुई थी व उसके अंदर रखे सोने के गहने गायब थे। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने की है। उन्होंने कहा कि आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी गई है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks