मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले स्थित बल्ह विकास खंड की ग्राम पंचायत सकरोहा से एक महिला बीते 27 दिनों से लापता है। बताया गया कि महिला की उम्र 28 साल है और वह अपने पीछे तीन बच्चों और पति को छोड़ गई है। महिला के पति का नाम आशीष है जो अपने परिवार सहित कांगड़ा के बैजनाथ से मजदूरी के लिए बल्ह विकास खंड की ग्राम पंचायत सकरोहा पहुंचा था।
यह भी पढ़ें: राजपरिवार की लंच डिप्लोमेसी: प्रतिभा और विक्रमादित्य का शक्ति प्रदर्शन, वीरभद्र भी करते थे ऐसा
जहां से उसकी पत्नी अचानक से गायब हो गई। लापता चल रही महिला नेपाली मूल की है, जिसका नाम डोलमा है। डोलमा के पति ने अपनी पत्नी की तलाश में दिल्ली से लेकर नेपाल तक फोन घुमा लिया है, लकिन उसके हाथ खाली ही हैं। वहीं, आशीष ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत भी दी है।
बाहर गया था पति- घर पर मौजूद थे पत्नी, बच्चे और बहन
पुलिस द्वारा भी शिकायतकर्ता पति के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बतौर रिपोर्ट्स, आशीष की शादी डोलमा से वर्ष 2007 में हुई थी। इससे पहले आशीष कांगड़ा जिला के बैजनाथ और लाहुल में मजदूरी का कार्य करता था। जिसके बाद बीते 22 अक्तूबर को आशीष जब मजदूरी के कार्य को लेकर घर से बाहर गया हुआ था तो घर पर उसकी पत्नी, बहन और तीन बच्चे मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: नदी किनारे लकड़ियां लेने गई महिला फिसल कर डूबी, चली गई जान
दोपहर बाद डोलमा अचानक घर से गायब हो गई और आज दिन इसका कोई पता नहीं चल पाया है। मामले की सूचना आशीष द्वारा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता आशीष के बयान के आधार पर आगामी जांच शुरू कर दी है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks