हिमाचल: आज बनेंगे नए वेतनमान के नियम, अगली सरकार करेगी एरियर का भुगतान!

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: आज बनेंगे नए वेतनमान के नियम, अगली सरकार करेगी एरियर का भुगतान!


शिमला।
हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर द्वारा हाल ही में संपन्न हुई JCC में छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने का ऐलान करने के बाद अब आज सोमवार से वित्त विभाग द्वारा नए वेतनमान को लेकर नियम बनाए जाएंगे। वहीं, कल यानी कि मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इन्हें स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: रिश्वतखोर सीनियर सिविल जज नौकरी से बर्खास्‍त, कारोबारी से लिए थे 40 हजार

बतौर रिपोर्ट्स, छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने से बढ़ा वेतन चुकाने के लिए मौजूदा राज्य सरकार 1000 करोड़ रुपए का इंतजाम तो कर लेगी, लेकिन एरियर का भुगतान करने अगली सरकार को ही करना पड़ेगा। वहीं, इस वित्त वर्ष के फरवरी व मार्च के लिए सरकार को 500-500 करोड़ रुपए का कर्ज उठाना पड़ेगा, क्योंकि बढ़े हुए वेतन की अदायगी फरवरी और मार्च में की जानी है। 

दो महीने तो कर्ज ले लेगी, लेकिन असल मुसीबत तो बाद में 

इन दो माह के लिए सरकार को एक हजार करोड़ रुपए जुटाना मुश्किल काम नहीं है, लेकिन असल मुसीबत तो उसके बाद आने वाली है। जब अगले वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सालाना छह हजार करोड़ रुपए का वेतन भुगतान करने के लिए अतिरिक्त बजट की जरूरत पड़ेगी। सरकार ने कर्मचारियों को छठा वेतन आयोग देकर खुश कर दिया है। असल सवाल यह कि जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 तक का एरियर भुगतान कैसे होगा। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस ने पकड़ी नशे की बड़ी खेप: 1 किलो 415 ग्राम चरस संग 4 गिरफ्तार

बता दें कि जयराम सरकार एक किश्त में कर्मचारियों को एरियर का भुगतान करने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में यह बात साफ़ है कि साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद जीतकर आने वाले दल की सरकार को एरियर की दूसरी किश्त का भुगतान करने के लिए बजट का इंतजाम करना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ