ऊनाः हिमाचल प्रदेश में एक महिला प्रधान द्वारा अपनी ही पंचायत के एक दिव्यांग व्यक्ति पर गाली गलौच करने व मारपीट करने का मामला सामने आया है।
घटना ऊना जिले स्थित अंब उपमंडल के तहत पड़ती पंचायत की है। बताया जा रहा है कि उक्त शख्स ने आरटीआई यानी सूचना के अधिकार के तहत पंचायत से जानकारी मांगी थी। जिसके चलते महिला प्रधान ने उक्त शख्स के साथ बदसलूकी कर डाली।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: नियंत्रण खोकर नाले में गिरा ट्रैक्टर, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया- तीन की हालत गंभीर
जिसकी शिकायत उक्त शख्स ने पुलिस में दी। मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला प्रधान के खिलाफ दिव्यांग अधिकार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले के संबंध में आगामी जांच की जा रही है।
आरटीआई दाखिल करने पर मिली धमकी-
पुलिस में दी शिकायत में दिव्यागं नवीन कुमान ने बताया कि उसने किसी विषय पर पंचायत से आरटीआई मांगी थी। जिसके चलते उसे 15 अगस्त 2021 को दोपहर के समय पंचायत के सचिव ने फोन कर आरटीआई का जबाव लेने के लिए कार्यालय में बुलाया। इस दौरान जब पीड़ित शख्स पंचायत घर पहुंचा तो वहां मौजूद महिला प्रधान ने उसके साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया।
दिव्यागं को कुर्सी से गिराया नीचे-
इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट करते हुए कुर्सी से नीचे गिरा दिया। इस घटना के वक्त पंचायत घर में महिला प्रधान के घर वाले भी मौजूद थे। जिन्होंने दिव्यांग नवीन को वहां से जाने को कहा व उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित व्यक्ति ने पंचायत प्रधान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः 20 दिनों में 10 बार डोली धरती, माना जा रहा बड़े भूकंप का संकेत!
इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित महिला प्रधान के खिलाफ आरपीडब्ल्यूडी एक्ट-2016 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks