बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सस्ते राशन की दुकानों पर खराब राशन बांटने के आरोप लगते रहे हैं। कुछ दिनों पहले सूबे के चंबा जिले में डिपो से खराब राशन मिलने के बाद अब कुछ इसी तरह का मामला सूबे के बिलासपुर जिले से भी रिपोर्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल उपचुनाव का असर, तीनों काले कानून वापस: विक्रमादित्य बोले- लंबे समय के बाद खुलीं मोदी..
बतौर रिपोर्ट्स , बिलासपुर में सस्ती राशन की दुकानों में खराब चावल की सप्लाई की जा रही है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने शिकायत के आधार पर डिपोओं की औचक छापेमारी कर खराब चावलों की बोरियों को सील कर दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग की निरीक्षक रजनीकांत कालिया ने बताया कि खराब चावलों की सप्लाई के बारे में गहनता से छानबीन की जा रही है।
लेबर की गलती आई सामने
बकौल रजनीकांत कालिया, दुकानों से खराब चावलों के सैंपल ले लिए गए हैं और विभागीय तौर पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक यह बात सामने आई है कि स्टोर के लेबर ने गलती से खराब चावल की बोरियां मालवाहक वाहन में भर दी थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में ना सीएम बदलेगा ना मंत्रिमंडल में किया जाएगा कोई फेरबदल: मंत्री का बड़ा दावा
वहीं दूसरी तरफ इस संबंध में सस्ते राशन की दुकानों के विक्रेताओं का कहना है कि जैसे ही उपभोक्ताओं से उन्हें खराब चावल की शिकायतें मिलना आरम्भ हुई उन्होंने तुरंत इस सन्दर्भ में खाद्य आपूर्ति विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks