शिमलाः हिमाचल प्रदेश में बीते दो दिन पहले पुलिस गिरफ्त से फरार आरोपी को टीम ने ढूंढ निकाला है। पुलिस टीम द्वारा आरोपित हत्यारे को 72 घटों के बीच तारादेवी के जंगल से दबोच लिया है। बता दें कि आरोपी के उपर अपनी ही सास के साथ अप्राकृतिक दुराचार के बाद हत्या का आरोप है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस की बड़ी सफलताः 3 किलो 551 ग्राम चरस सहित दो को किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की विशेष टीम को सूचना मिली थी कि फरार हत्यारे की लोकेशन शोघी के दूरस्थ इलाके के मोबाइल टावरों के नजदीक हो सकती है। हालांकि, कैदी को इस बात की भनक पहले से ही थी कि पुलिस को उसकी लोकेशन का पता चल गया है।
खोजी कुत्ते व ड्रोन की मदद से पकड़ाया
पुलिस से बचने के लिए आरोपी जंगल में छिप गया था। जिसे पुलिस टीम ने खोजी कुत्ते व ड्रोन की मदद से पकड़ लिया है। बता दें कि टिलू को कंडा पुलिस द्वारा अदालत में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान चक्कर स्थित तवी मोड के पास आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः बहन की शादी का सामान लाने गया भाई अर्थी पर लौटा, उठनी थी डोली
जिसके बाद से ही पुलिस टीम द्वारा टिलू की तलाश की जा रही थी। इस बीच आज पुलिस ने 11 से 11:30 के बीच आरोपी को पकड़ लिया। गौरतलब है कि 35 वर्षीय आरोपी कैदी ढाडी राम उर्फ टिलू पर जुलाई 2020 में अपनी ही सास के साथ दुराचार का आरोप लगा था, जिसके बाद पीड़िता की मौत हो गई थी।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks