हिमाचल पुलिस ने पकड़ी नशे की बड़ी खेप: 1 किलो 415 ग्राम चरस संग 4 गिरफ्तार

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल पुलिस ने पकड़ी नशे की बड़ी खेप: 1 किलो 415 ग्राम चरस संग 4 गिरफ्तार


शिमला/कांगड़ाः
हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामले कहीं से भी थमते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामले प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों से सामने आए हैं। जहां पुलिस टीम ने गश्त के दौरान चार लोगों के पास से 1 किलो 415 ग्राम चरस बरामद की है। बरामद नशे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों की बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचलः बेड पर रखे-रखे सुलगने लगा फोन और लावे की तरह पिघल गया, 18 हजार में खरीदा था

वहीं, इन मामलों के संबंध में पुलिस द्वारा एनडीपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज कर बरामद नशे को कब्जे में लेकर चारों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपित नशे की यह खेप कहां से व किसे बेचने के लिए लाए थे। 

1 किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार-

पहला मामला प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित रोहडू से सामने आया है। जहां रोहडू- हाटकोटी मार्ग पर पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मारूति कार में सवार तीन युवकों के पास से 1 किलो चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपितों की पहचान केवल राम निवासी करासा, भागमल व कपिल देव निवासी बिजोरी के रुप में हुई है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: लाख रुपए की घूस संग पकड़ाए MVI के घर पर दबिश, जारी है विजलेंस का एक्शन

गश्त के दौरान युवक से की 415 ग्राम चरस बरामद-

नशा तस्करी का दूसरा मामला प्रदेश स्थित कांगड़ा जिले के तहत पड़ते नुरपुर क्षेत्र से सामने आया है। जहां पुलिस टीम बलून चौक के पास गश्त पर थी। इस दौरान उन्होंने मौके पर से गुजर रहे एक युवक के पास से 415 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस द्वारा आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपित की पहचान अनिल कुमार निवासी कोपड़ा तहसील नूरपुर के तौर पर हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ