सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों ने सरकार के आदेश को मानना बंद कर दिया है। इसका ताजा उदाहरण सिरमौर जिले से सामने आया है। जहां सरकार के छुट्टी के आदेश के बावजूद स्कूल खुले रहे और सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी भी साझा की गई।
कैबिनेट में लेना था फैसला:
बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर प्रदेश भर के निजी एवं सरकारी स्कूलों को एक से सात नवंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया था। लंबी छुट्टी का कारण था कि कोरोना संक्रमण के आ रहे मामलों की चेन को तोड़ा जा सके।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में आचार संहिता हटते ही शुरू होगी शिक्षक भर्ती और प्रोमोशन प्रक्रिया; जानें डिटेल्स
आगामी आठ नवंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में सरकार ने निर्णय भी प्रस्तावित कर रखा है कि कोविड के स्थिति का रिव्यु कर स्कूल को पुनः खोलने पर निर्णय लिया जाएगा।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी:
इन सभी आदेशों को ताक पर रखकर सिरमौर जिला के निजी स्कूल दी स्कॉलर हाउस (The Scholars' Home) समेत दून वैली (Doon Vally), गुरुनानक मिशन आदि स्कूल खुले रहे। सोमवार को छात्र स्कूल भी आए, कार्यक्रम भी हुआ और दी स्कॉलर हाउस स्कूल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी भी साझा की।
हमारी टीम ने दी स्कॉलर हाउस स्कूल के नंबर पर कॉल कर पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन संवाद नहीं हो पाया। अभिभावकों ने आपत्ति भी जताई है कि सरकारी आदेश के बावजूद स्कूल बंद क्यों नहीं किया गया। इस संबंध में सभी स्कूल व कॉलेज के प्रिंसिपलों, उपशिक्षा निदेशकों, स्कूल मुख्याध्यापकों को निर्देश जारी किए गए थे।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks