मंडीः हिमाचल प्रदेश की बेटी ने दिल्ली में आयोजित मिस हिमालयन 2021 का खिलाब अपने नाम कर ना केवल अपने परिवार का बल्कि अपने पूरे राज्य का नाम रोशन किया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में नौकरी का शानदार मौका: भरे जाएंगे 961 पद, यहां करें आवेदन- पूरी डीटेल
नई दिल्ली में आयोजित मिस हिमालयन 2021 पेजेंट में कई देशों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें भूटान, चीन, भारत, नेपाल, पाकिस्तान, तिब्बत और अफगानिस्तान से करीब 15 प्रतिभागियों ने पार्टिसिपेट किया।
मंडी जिले के कोटली क्षेत्र की रहने वाली हैं जोई
इस प्रतियोगिता में भारत का नेतृत्व हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से ताल्लुक रखने वाली जोई ठाकुर ने किया। यह प्रतियोगिता 13 से 15 नवंबर तक चली। जिसके अंतिम चरण में सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ जोई ठाकुर ने इस खिताब को अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें: उपचुनाव में हार के बाद हिमाचल भाजपा में उभरे मतभेद, अंतर्कलह को हार की वजह बता रहे नेता
बता दें कि जोई ठाकुर मंडी जिले के कोटली क्षेत्र की रहने वाली हैं और इससे पहले भी वे नॉर्थ इंडिया ग्लैमर हंट प्रतियोगिता में रनरअप रह चुकी हैं। उनकी इस जीत के बाद पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड पड़ी है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks