कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के अंतर्गत आते प्रसिद्द पर्यटन नगरी मनाली में जन्मीं बेटी निशिता ठाकुर गोपीनाथ ने अपने परिवार और पूरे प्रदेश का नाम रोशन करते हुए मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन सीजन-चार में फेस ऑफ ईस्ट-मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन का खिताब अपने नाम कर लिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के स्कूलों में इस साल भी नहीं लगेंगी प्री-नर्सरी और नर्सरी के बच्चों की कक्षाएं, पढ़ें डीटेल
बता दें कि इस प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा के गुरुग्राम में किया गया था। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूरे देश भर से 17000 से अधिक आवेदन आए थे। इनमें से 128 आवेदनकर्ताओं को व्यापक प्रशिक्षण और व्यक्तिगत सौंदर्य सत्रों के लिए सलेक्ट किया गया था।
मूल रुप से लाहुल की तोद घाटी से संबंध रखता है निशिता का परिवार
इसी प्रतियोगिता में निशिता को फेस ऑफ ईस्ट-मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन 2021 चुना गया है। बता दें कि निशिता कैप्टन भीम चंद ठाकुर की पोती हैं। हालांकि, मूल रुप से निशिता का परिवार लाहुल की तोद घाटी से संबंध रखता है, लेकिन मनाली में जन्म के बाद उनकी प्रारम्भिक शिक्षा-दीक्षा कुल्लू वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बोर्डिंग स्कूल से हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : स्कूटी सवार महिला को उड़ाते हुए भागी बस, हेलमेट से भी रिसता रहा खून;
शुरूआती शिक्षा के बाद निशिता दिल्ली विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग और अंग्रेजी साहित्य में एमए की पढ़ाई भी की है। अपनी इस जीत पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी मां संतोष ठाकुर उनकी प्रेरणा हैं। उन्होंने हमेशा ही उन्हें प्रोत्साहित किया।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks