कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा तीसरी, पांचवी और आठवीं कक्षा के वार्षिक मुल्यांकन के लिए 30 प्रतिशत सिलेबस में कटौती की गई है। बताया जा रहा है कि कोविड के कारण कक्षाएं न लगने से और पाठ्यक्रम पूरा न होने के चलते विद्यार्थियों को यह सुविधा दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में सभी दिहाड़ीदारों, कर्मचारियों का होगा पांच लाख का दुर्घटना बीमा, नोटिफिकेशन जारी
बतौर रिपोर्ट्स, पांचवी और आठवीं कक्षा के लिए 30 प्रतिशत पाठयक्रम में कटौती वर्ष 2020 और 21 के सेशन के समान ही रहेगी जबकि कक्षा तीसरी के वार्षिक मुल्यांकन के लिए 30 प्रतिशत कटौली अलग से की गई है। आठवीं कक्षा के संस्कृत के विषय में भी पाठयक्रम में परिवर्तन के लिए 30 प्रतिशत कटौती की गई है। इन कक्षाओं के लिए आदर्श प्रशन पत्र भी बोर्ड की वेबसाइट पर कक्षावार डाल दिए गए हैं।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks