ऊनाः हिमाचल प्रदेश में पेश आए ताजा सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि अन्य युवक को गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
मामला प्रदेश के ऊना जिले के तहत पड़ते मुबारिकपुर से सामने आया है। इस हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान विशाल कुमार पुत्र सुखदेव सिंह व घायल युवक की पहचान किशन कुमार पुत्र नेक चंद निवासी डंगोह जिला ऊना के तौर पर हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बड़ी लापरवाही: 4 वर्षीय बच्ची को बीड़-बिलिंग में करवाई पैराग्लाइडिंग- तोड़े नियम
मिली जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार देर रात स्कूटी पर सवार होकर विशाल व किशन गगरेट सड़क मार्ग पर कहीं जा रहे थे। इस बीच रास्ते में उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
खंगाली सीसीटीवी फुटेज जा रही
इस दौरान मौके से गुजर रहे राहगीर ने दोनों युवकों को घायलअवस्था में सड़क पर पड़े हुए देखा। जिसने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। हालांकि, किशन को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें: जयराम सरकार ने इस योजना के नियम बदले: अब परिवार का एक व्यक्ति ही पा सकेगा लाभ
वहीं, घटना की जानकारी के मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में केस दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा सकें।
यह भी पढ़ें: 10वीं पास जॉब: ग्रुप C वालों को सैलरी 92,300 तक, BSF में मौका- आवेदन का डायरेक्ट लिंक
इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना अर्जित सेन बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। साथ ही इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि स्कूटी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है या फिर वे खुद ही असंतुलित होकर गिर गई थी।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks