शिमलाः हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते वक्त मजदूर संध व पुलिस कर्मियों के बीच हुई धक्का मुक्की के चलते एक महिला सहित अन्य शख्स के घायल होने की खबर सामने आ रही है।
सरकार के खिलाफ की नारेबाजी-
मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय मजदूर संघ अपनी मांगों को लेकर आज राजधानी शिमला स्थित राज्य सचिवालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहा है। इस दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी की इतना ही नहीं उन्होंने सचिवालय के गेट को खोलने का भी प्रयास किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ बिगड़ेगा मौसम: 3 दिन होगी बारिश-बर्फ़बारी, येलो अलर्ट भी हुआ जारी
पुलिस ने किया लाठीचार्ज-
जिस वजह से पुलिस कर्मियों व मजदूरों के बीच झड़प हो गई। झड़प के चलते भारतीय मजदूर संध के प्रदेश महामंत्री यशपाल हेटा व आशा वर्कर्स की प्रदेश महामंत्री शशिलता घायल हो गईं। जिन्हें उपचार हेतु आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया है। संघ कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया है।
यातायात हुआ ठप-
वहीं, प्रशासन द्वारा सचिवालय में चल रहे संघ के उग्र प्रदर्शन को मद्देनजर रखते हुए मुख्य सड़क के गेट को बंद कर दिया गया है। जिस वजह से संजौली के लिए यातायात बाधित हो गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बस में सवार युवक को कोल्डड्रिंक में दिया नशा, फिर बेसुध होते ही लूट लिया सबकुछ
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब भारतीय मजदूर संघ अपनी मांगों को लेकर इस तरह का प्रदर्शन कर रहा है। इससे पहले भी संघ के कार्यकर्ताओं ने लिफ्ट से बाया हिमलैंड और टॉलैंड से छोटा शिमला तक विशाल रैली निकाली थी। इतना ही नहीं उन्होंने टॉलैंड में चक्का जाम भी किया था।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks