शिमला : हिमाचल प्रदेश में महिलाओं और किशोरियों के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अत्याचार के मामलों के बीच सूबे की राजधानी शिमला से देवभूमि को शर्मसार करने वाला एक ताजा मामला रिपोर्ट किया गया है। यहां स्थित बालूगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई।
डॉक्टर्स ने बताया- पेट से है बिटिया
वहीं, इस पूरी वारदात को अंजाम देने के आरोप एक कक्षा 7वीं के छात्र के उपर लगाया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की धारा व पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि इस संगीन जुर्म का खुलासा उस वक्त हो सका जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ी और उसके परिजन उसे इलाज कराने के लिए अस्पताल ले गए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार ने कुछ तो सीखा: 12 से 17 रूपए तक कम होने जा रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
यहां हुई जांच के दौरान लड़की के घरवालों को डॉक्टर्स द्वारा बताया गया कि उनके बिटिया पेट से है। वहीं, जब घरवालों ने लड़की से इस संबंध में पूछताछ की तब उसने बताया कि टूटीकण्डी क्षेत्र में रहने वाले एक नाबालिग लड़के ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक सातवीं कक्षा का छात्र है।
यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले घर में पसरा मातम: 20 वर्षीय बेटा बाइक लेकर सड़क पर गिरा-
उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर बर्मा ने बुधवार को मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपित के विरूद्व भादंसं की धारा 376 व पोक्सो अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपित नाबालिग युवक है। बताया जा रहा है कि पीडिता के स्वजन शिमला में मजदूरी करते हैं।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks