शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित राज्य सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए फैसले के बाद कल से यानी 10 नवंबर से तीसरी कक्षा से लेकर जमा दो तक के विद्यार्थियों के नियमित तौर पर स्कूल खुलने जा रहे हैं। इस बाबत एसओपी जारी कर दी गई है ।
बता दें कि 15 नवबंर से पहली व दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों को भी स्कूल बुलाया जाएगा। ऐसे में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच लापरवाही ना बरतते हुए शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने संबंधित एसओपी जारी की गई है। इसी के तहत स्कूलों में कक्षाएं लगाई जाएंगी।
आईए जानते हैं क्या है नई एसओपी:
- स्कूल में कमरे की क्षमता अनुसार पचास फीसदी विद्यार्थियों को ही एक कक्षा में बिठाया जाएगा। बाकी बचे विद्यार्थियों को दूसरी कक्षा में बिठाया जाएगा।
- सभी स्कूलों में प्रार्थना सभा, खेलकूद सहित एकत्र होने वाली अन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी।
- स्कूलों में लंच ब्रेक और आने-जाने का समय हर कक्षा के लिए अलग-अगल रहेगा।
- हर कक्षा में एक बेंच पर एक ही विद्यार्थी को बिठाया जाएगा।
- मास्क लगाना हर छात्र और शिक्षक को अनिवार्य होगा।
- थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही स्कूल परिसरों में प्रवेश दिया जाएगा।
- हैंड सैनिटाइजर और साबुन की भी स्कूलों में पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी।
वही, दूसरी ओर अगर बात करें प्रदेश के निजी स्कूलों की तो यहां बच्चों को कक्षाओं के लिए बुलाने के लिए प्रबंधन को अलग से रोस्टर तैयार करना होगा। इतना ही नहीं इन स्कूलों में बच्चों की संख्या अधिक होने के चलते यहां एक दिन छोड़कर कक्षाएं लगाने का फैसला भी लेना पड़ सकता है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks