मंडी। हिमाचल प्रदेश में जारी सड़क दुर्घटनाओं के दौर के बीच ताजा अपडेट सूबे के मंडी जिले से सामने आई है। बतौर रिपोर्ट, यहां स्थित निर्माणधीन किरतपुर-नेरचौक फोरलेन हाइवे पर नौलखा के समीप पेश आए इस हादसे में एक शख्स की जान चली गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के 4 जिलों के होटलों में CBI का छापा: पोर्न रैकेट का भंडाफोड़, सोलन का आरोपी!
वहीं, कार सवार एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया गया कि यह हादसा कार के सीधा सड़क के साथ लगते डिवाइडर से टकराने के कारण पेश आया। बताया गया कि हादसा इतना भयानक थाकी कि कार सवार 31 वर्षीय शख्स की मौके पर ही जान चली गई।
मेडिकल कॉलेज ले जाया गया घायल शख्स
घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर हादसे के एक घंटे बाद घायल हुए युवक को कार से बाहर निकाला और आगामी इलाज के किए मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया। इस हादसे की वजह से निर्माणधीन किरतपुर-नेरचौक फोरलेन हाइवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल की बेटी ने 'चीन-पाकिस्तान' समेत कई सुंदरियों को पछाड़ा: बनी मिस हिमालयन 2021
इस बीच हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाइ जा रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks