ऊनाः हिमाचल प्रदेश में दो वाहनों के बीच हुई जोरदार टक्कर के चलते करीब 9 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। मामला ऊना जिले स्थित पुलिस थाना अंब के तहत पड़ते कुनेरन में पेश आया है। गनीमत यह रही की इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस ने पकड़ी नशे की बड़ी खेप: 1 किलो 415 ग्राम चरस संग 4 गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात के समय मुकेरियां निवासी मंदीप कुछ श्रद्धालुओं को बाबा बालक नाथ के दर्शन करवाने के बाद वापस मुकेरियां जा रहा था। इस बीच कुनेरन के पास सामने से गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
गाड़ी के उड़े परखच्चे नौ हुए घायल-
इस हादसे में दोनों गाड़ियों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। जबकि हादसे में घायल हुए नौ लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए दौलतपुर अस्पताल पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः बेड पर रखे-रखे सुलगने लगा फोन और लावे की तरह पिघल गया, 18 हजार में खरीदा था
इस हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान कार चालक मंजीत पुत्र अशोक कुमार, तरसेम सिंह , सेवा कौर , अजायव सिंह , राजविन्द्र कौर , महिन्द्र कौर व रानी देवी निवासी गांव विशनपुर डाकघर खानपुर तहसील मुकेरिया जिला होशियारपुर पंजाब व दूसरी कार में सवार चालक रजिंद्र कुमार पुत्र जीत सिंह निवासी कुनेरन व एक अन्य के तौर पर हुई है।
गाड़ियों को कब्जे में लेकर की जा रही जांच-
वहीं, इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस द्वारा घायलों के बयान पर आरोपित चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks