हिमाचल: चामुंडा माता के दर्शन को आई महिला की अचानक बिगड़ी तबियत, थम गई सांसें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: चामुंडा माता के दर्शन को आई महिला की अचानक बिगड़ी तबियत, थम गई सांसें

 

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित पुलिस थाना पालमपुर के तहत डाढ गांव से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, यहां पर अचानक से तबियत बिगड़ने के चलते एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। बताया गया कि वह यहां स्थित एक होटल में ठहरी हुई थी। 

यह भी पढ़ें: पंजाबी युवक ने दी कंगना को जान से मारने की धमकी: एक्ट्रेस ने मनाली में दर्ज कराई FIR

बताया गया कि उक्त महिला अपने पति के साथ एक ग्रुप में श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में मां के दर्शन करने के लिए यहां आई हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं का ग्रुप मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद मां चामुंडा देवी मंदिर पहुंचा था। देर रात यहां पहुंचने के कारण श्रद्धालुओं का यह पूरा ग्रुप डाढ स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था। 

कर्नाटक से दर्शन को आई थी महिला 

इस बीच अचानक से महिला की तबियत बिगड़ गई और उसे आनन फानन में कांगड़ा जिले स्थित डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा ले जाया गया, लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स द्वारा उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें: चौतरफा घिरी सरकार: पुलिस, मजदूर संघ, HRTC पीसमील वर्कर, JBT-डीएलएड सब मांग रहे हक़

जान गंवाने वाली महिला की पहचान वियरी स्वामी पत्नी अरुण पोस्ट आफिस मोका जिला वलेरी कर्नाटक के रूप में हुई है। वहीं, मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया। थाना पालमपुर के एसएचओ संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव पति को सौंप दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ