चंबा. हिमाचल प्रदेश में एक कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की खबर सामने आ रही है। मामला चंबा जिले स्थित चुराह क्षेत्र के तहत पड़ते चांजू-नकरोड मार्ग का है। यह हादसा इतना भंयकर था कि इसमें कार सवार डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।
अस्पताल ले गए पर देर हो चुकी थी
इस हादसे में जान गंवाने वाले डॉक्टर की पहचान अंकुश पुत्र धर्म सिंह निवासी वार्ड नंबर तीन जेल रोड, जिला मंडी के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार देर शाम डॉक्टर अंकुश वैक्सीनेशन कैंप से वापस नकरोड़ की ओर लौट रहे थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: घर के पीछे जंगल में ठिकाना बनाकर रह रहा था लापता युवक, 4 दिन से खोज रही थी पुलिस
इस बीच जब वे रास्ते में चमयाग कैंची मोड़ के पास पहुंचे तो उनका कार पर से नियंत्रण छूट गया। जिस वजह से कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। वहीं, हादसे में घायल डॉक्टर को प्राथमिक उपचार हेतु क्षेत्रिय अस्पताल पहुंचाया गया। परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक डॉक्टर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्मट करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: गंगा में डूबे कारोबारी का पुलिस ने कर दिया दाह संस्कार- परिवार को मिली केवल अस्थियां
इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि कार हादसे में एक चिकित्सक की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks