हिमाचल: एक साथ हुआ पति-पत्नी का अंतिम संस्कार, फंदे से लटके मिले थे दोनों के शव

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: एक साथ हुआ पति-पत्नी का अंतिम संस्कार, फंदे से लटके मिले थे दोनों के शव


कांगड़ा :
मध्य प्रदेश के जबलपुर में तैनात हिमाचल के कांगड़ा निवासी सेना के राइफल मैन के आत्महत्या के बाद दोनों पति-पत्नी का शव आज उनके पैतृक गांव पहुंच गया। जहां एक साथ पति-पत्नी की चिता जलाई गई। 

छह माह पूर्व ही हुई थी शादी:

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों का शव जबलपुर से पैतृक गांव ठेरु सुनेट पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: खाई में गिरी जीप, पति-पत्नी स्वर्ग सिधारे; बूढ़ी दादी पर टूटा दुःखों का पहाड़

बता दें कि कांगड़ा जिला निवासी पंकज सिंह (28 वर्ष) जबलपुर में भारतीय सेना के जैक राइफल्स (Jammu and Kashmir Rifles) में तैनात थे। 

पंकज की शादी पिछले साल 25 नवंबर को सुनीता सिंह के साथ शादी हुई थी। करीब 6 महीने पहले पकंज अपनी पत्नी को भी अपने साथ जबलपुर ले आए थे।

गर्भवती थी पत्नी: 

पत्नी के भी वहां पहुंचने के बाद दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होने लगी थी। आर्मी सूत्रों के अनुसार शनिवार रात करीब 10.30 बजे दोनों में किसी बात को लेकर काफी बहस हुई थी, जिसके बाद सुनीता ने बेडरूम में फांसी लगा ली थी।

पत्नी को फांसी पर लटकता हुए देख पंकज ने भी बरामदे में खुद को फांसी लगा दी थी। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सेना के सूबेदार ने कैंट थाने में इस बाबत सूचित कर दिया था।

यह भी पढ़ें: हिमाचल भागकर आए थे प्रेमी-प्रेमिका: पुलिस पहुंची तो लड़की को छोड़कर भाग निकला आशिक

जिसके बाद कैंट थाना प्रभारी और एफएसएल अधिकारी ने तुरंत मौके का जायजा लिया और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने जांच के आदेश जारी कर दिए थे। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि पति-पत्नी के बीच रिश्तों में खटास थी। पत्नी गर्भवती थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ