हिमाचलः बेड पर रखे-रखे सुलगने लगा फोन और लावे की तरह पिघल गया, 18 हजार में खरीदा था

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचलः बेड पर रखे-रखे सुलगने लगा फोन और लावे की तरह पिघल गया, 18 हजार में खरीदा था


सोलनः
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले स्थित शमलेच गांव से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मोबाइल फोन बेड पर रखे-रखे ही अचानक से फट गया। इस दौरान बेड पर रखे बेडशीट, कंबल व गद्दे में भी आग लग गई जिस पर परिजनों ने समय रहते काबू पा लिया अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी पेश आ सकता था।  

खाना खाने गया पीछे से फटा फोन-

मिली जानकारी के मुताबिक शमलेच गांव निवासी अधिवक्ता विभु बनाल ने 6 महीने पहले ही अपना नया शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो खरीदा था। इस बीच बीते शिनवार को जब वे घर लौटे तो उन्होंने अपना फोन बेड पर रखा था और वह खुद दूसरे कमरे में खाना खाने के लिए चए गए। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: लाख रुपए की घूस संग पकड़ाए MVI के घर पर दबिश, जारी है विजलेंस का एक्शन

इस बीच परिजनों ने विभु के कमरे से धुआं निकलते देखा तो वह दरवाजा खोलकर कमरे में पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि फोन लावे की तरह पिघल रहा था इतना ही नहीं इस वजह से बेड की बेडशीट व उस पर रखे कंबल व गद्दे में भी आग लग गई थी। 

कंपनियां नही कर रही गुणवत्ता का खयाल-

इस घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि उन्होंने पिछले कुछ समय में मोबाइल फोन फटने की घटनाएं सुनी हैं। परंतु बावजूद इसके फोन की गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: CM जयराम के आवास को पुलिसवालों ने बना दिया छावनी: बदले में यह मिला- पढ़ें पूरी अपडेट

इतना ही नहीं परिजनों ने कंपनी से नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में वे पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाएंगे और कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी करेंगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ