कांगड़ा/पठानकोटः हिमाचल प्रदेश के रहने वाले एक युवक से पठानकोट पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस द्वारा बरामद नशे को अपने कब्जे में लेकर एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित की पहचान मुनीष निवासी छन्नी जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है।
भागते वक्त स्किड हुई बाइक-
मिली जानकारी के मुताबिक पठानकोट थाना-2 की पुलिस टीम चक्की पुल के पास गश्त पर थी। इस दौरान मौके पर हिमाचल का एक युवक बिना नंबर वाली बाइक पर सवार होकर आ पहुंचा। जो पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और वापस मुड़ने लगा। इस दौरान उसकी बाइक स्किड हो गई।
युवक के पास मिली 50 ग्राम हेरोइन-
पुलिस ने तत्पर्रता दिखाते हुए तुरंत आरोपित को पकड़ लिया। टीम द्वारा जब आरोपित युवक की तलाशी ली गई तो उन्हें उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद नशे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों की बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: JCC में हुए बड़े ऐलान: नया पे-कमीशन, अनुबंध की अवधि घटी, फैमली पेंशन का भी ऐलान
वहीं, पुलिस द्वारा मामले के संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपित यह नशे की खेप कहां से खरीद कर लाया था और किसे बेचने वाला था।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks