ऊना। हिमाचल प्रदेश में जारी सड़क हादसों के दौर के बीच आज दीवाली के दिन एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। दरअसल, ऊना जिले के तहत आते पुलिस थाना क्षेत्र गगरेट के दौलतपुर कस्बे में बस अड्डे पर एक एचआरटीसी की बस और निजी बस की आमने सामने से टक्कर हो गई।
यह भी पढ़ें: अनुराग और जयराम के बयान में अंतर: CM बोले- महंगाई ने हराया, केंद्रीय मंत्री ने कहा- नहीं..
गनीमत यह रही कि इस हादसे के वक्त बस में कोई भी सवार नहीं था और दूसरी बस तो पहले से ही बस अड्डे पर खड़ी थी। इस वजह से उस बस में भी कोई नहीं सवार था। बताया गया कि दोनों वाहनों के बीच हुई टक्कर में किसी को भी चोट नहीं आई है। बतौर रिपोर्ट्स, निजी बस पहले से ही बस अड्डे में खड़ी थी और एचआरटीसी की ये बस दीपावली पर विशेष रूट पर आई हुई थी और अपने रूट से सवारियां खाली कर बस अड्डे पर खड़ी हुई थी।
पुलिस तक नहीं पहुंचा मामला
इस बीच बस अड्डे में हल्की सी ढलान होने के कारण मौके पर बस की ब्रेक ने काम नहीं किया और एचआरटीसी की बस सामने खड़ी चौधरी बस से टकरा गई। बताया गया कि एचआरटीसी की बस में प्रेशर ब्रेक थी और इस ब्रेक में तकनीकी खामी आने के कारण इसकी ब्रेक ने मौके पर काम नहीं किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में डराता कोरोना: रिकवरी घटी-एक्टिव मामले 1900 के करीब, फिर लगेंगी पाबंदियां
इस वजह से एचआरटीसी बस सामने वाली बस से टकरा गई। दोनों बसों के सामने के शीशे टूट गए हैं। इसके अलावा और ज्यादा कोई नुकसान नहीं हुआ है। बताया गया कि इस मामले में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया और पुलिस में मामला दर्ज नही हुआ है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks