यह भी पढ़ें: हिमाचल: सुबह-सवेरे कोहरा जमने से 8 गाड़ियां टकराईं; ट्रक और बस के बीच भी भिड़ंत
वहीं, वायरल हो रहे वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि भवन अपने आप गिरा है। जबकि पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा इस संबंध में स्पष्टीकरण देते हुए बताया गया कि यह भवन खाली था और गिरने की कगार पर था इसे खुद गिराया गया है, ताकि कोई जानी नुकसान भविष्य में न हो।
यहां देखें वायरल वीडियो
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह भवन आईजीएमसी परिसर में बन रही नई पार्किंग के कारण गिरा है। यहां आईजीएमसी का कचरा रखने के लिए स्टोर बनाया गया था, जिसकी नींव पार्किंग के काम के कारण निकल आई थी और रविवार सुबह यह भवन गिर गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचली शख्स को पोलैंड की गोरी ने लगा दिया 10.98 लाख का चूना, भेज रही थी 1 लाख $ का गिफ्ट
बताया गया कि यह अस्पताल प्रशासन का ही एक भवन था, जोकि इस निर्माण कार्य के चलते गिरने की कागार पर पहुंच गया था। इस कारण प्रशासन ने इसे गिरा दिया है। इसमे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, यह भवन बिल्कुल खाली था।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks