चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां शहर के साथ लगते भडियां पुल के निकट रावी नदी में गिरकर डूबने से एक महिला की जान चली गई। बताया गया कि यह हादसा उस वक्त पेश आया जब उक्त महिला रावी नदी किनारे पानी में बहकर आई लकड़ियां लाने गई थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, पीजीआई ले जाते समय व्यक्ति का दुखद निधन
इस बीच अचानक से महिला का पैर फिसला और वह नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि महिला की नदी में डूबने के कारण जान गई है। वहीं, महिला की मौत होने का पता तब चल सका जब भडिय़ां पुल के पास स्थानीय लोगों ने महिला को बहते हुए देखा। इसके बाद उसे नदी से निकालकर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में निजी बस ने कार को ठोंका, भारी पड़ी स्पीड
वहीं, मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने म्र्तक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। महिला के शव को पोस्टमोर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने शुरूआती जांच के आधार पर सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks