शिमलाः हिमाचल प्रदेश में तापमान में लगातार आ रही गिरावट के चलते सुबह-शाम काफी ठंड बढ़ गई है। जिस वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच शिमला स्थित मौसम विभाग केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश भर में बारिश व बर्फबारी नहीं होगी परंतु वातावरण में ठंडक बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: गंगा में डूबे कारोबारी का पुलिस ने कर दिया दाह संस्कार- परिवार को मिली केवल अस्थियां
इस मामले पर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने जानकारी साझा करते हुए बताया की प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक धूप खिली रहेगी। इस दौरान बारिश व बर्फबारी के कोई आसार नहीं रहेंगे। हालांकि, धूप खिलने से लोगों को दिन में ठंड से राहत मिलेगी परंतु सुबह-शाम के समय ठंड बढ़ती जाएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: घर के पीछे जंगल में ठिकाना बनाकर रह रहा था लापता युवक, 4 दिन से खोज रही थी पुलिस
इतना ही नहीं प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जबकि आगामी 48 घटें के बीच कुछ जगह पर हल्की बर्फबारी की संभावना भी बनी रहेगी। वहीं, बात करें आज दोपहर तक की तो राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य इलाकों में धूप खिली हुई है।
जानें क्या रहा तापमान-
.
| जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| शिमला | 16°C | 5°C |
| सोलन | 22°C | 4°C |
| हमीरपुर | 25°C | 6°C |
| मंडी | 24°C | 5°C |
| बिलासपुर | 26°C | 7°C |
| ऊना | 27°C | 8°C |
| कांगड़ा | 21°C | 11°C |
| सिरमौर | 23°C | 13°C |
| कुल्लू | 21°C | 4°C |
| चंबा | 24°C | 7°C |
| किन्नौर | 14°C | -1°C |
| लाहौल-स्पीति | 11°C | -5°C |



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks