हिमाचल: धनतेरस से पहले पैसा डबल करने में 20 लोग खेल रहे थे जुआ, जेल में मानेगी दिवाली

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: धनतेरस से पहले पैसा डबल करने में 20 लोग खेल रहे थे जुआ, जेल में मानेगी दिवाली

सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के कुछ युवा धनतेरस से पहले पैसा डबल करने के चक्कर में थे, अब उनकी दिवाली जेल में मनने वाली है। घटना सिरमौर जिले के संगड़ाह क्षेत्र अंतर्गत हरिपुरधार का है।

DSP की कार्रवाई:

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गिपट सूचना से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए 20 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने दो अलग-अलग जगह पर कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचलः गलत दिशा में चलना पड़ा महंगा; सामने से हुई टक्कर; एक की गई जान, तीन पहुंचे अस्पताल

डीएसपी शक्ति सिंह की अगुवाई में एसआईयू टीम ने रविवार रात हरिपुरधार बाजार में यह कार्रवाई की। पहला गिरोह बाजार में एक वर्क शॉप के पीछे बने कमरे में जुआ खेल रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर मौके से 12 लोगों को धर दबोचा और इनसे 2,00,738 रुपए की नकदी बरामद की।

दो लाख से अधिक की नगदी बरामद:

वहीं दूसरे मामले में एक गिरोह को महासू कम्युनिकेशन नाम की दुकान के पीछे वाले कमरे में जुआ खेलते पकड़ा। यहां 8 लोग बैठकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने इन सभी को हिरासत में ले लिया है और इनसे 23,560 नकदी भी बरामद की। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस बनी मसीहाः नशे में धुत महिला की बचाई जान, हो रही जमकर तारीफ

पुलिस को दोनों गुटों के पास से कुल 2,24,298 रूपए के नगदी की बरामदगी हुई है। सभी के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट 1867 की धारा से 3 व  4 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ