शिमला : भाई दूज के दिन हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम (HRTC) ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। बता दें कि भाई दूज के दिन शनिवार को महिलाओं के लिए प्रदेश भर में बस सेवा मुफ्त कर दिया गया है।
हर वर्ष फ्री रहती है बस सेवा:
दरअसल, एचआरटीसी हर वर्ष भाई दूज के अवसर पर महिलाओं के लिए बस सेवा निःशुल्क कर देती है। इस वर्ष भी आज सुबह 8 बजे से शाम के पांच बजे तक के लिए बस सेवा निःशुल्क रहेगा।
परिवहन निगम ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। महिलाएं अपने भाइयों को तिलक लगाने उनके घर जाती हैं। इस कारण सूर्योदय से सूर्यास्त तक के लिए बस में सफर करने पर महिलाओं को कोई किराया नहीं देना होगा।
ये है शुभ मुहूर्त :
गौरतलब है कि भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को भाई दूज की बधाई दी है।
बताते चलें कि एक बजकर दस मिनट से तीन बजकर 21 मिनट तक शुभ मुहूर्त है। दिनभर भी इस दिन तिलक लगाया जा सकता है, लेकिन विशेष शुभ मुहूर्त एक बजकर दस मिनट से तीन बजकर 21 मिनट तक रहेगा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks