चंबाः हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के एक चालक द्वारा शराब पीकर बस चलाने की खबर सामने आई है। मामला चंबा जिले स्थित चंबा-तीसा मार्ग का है।
जहां बैरागढ़ से शिमला की ओर आ रही बस के चालक ने पहले तो बड़ोह में शराब का सेवन किया उसके बाद नशे में धुत होकर बस को चलाना शुरू कर दिया।
सवारियों से भरी थी बस :
इस दौरान शराबी चालक ने बस को एक ट्रक के साथ भिड़ा दिया। गनीमत यह रही कि बस सड़क से नीचे की ओर नहीं लुढ़की वरना कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था। हादसे के वक्त बस में करीबन 50 से 60 सवारियां मौजूद थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : पति की सड़क हादसे में गई जान, गम नहीं झेल पाई पत्नी; फंदा लगा खत्म की जिंदगी
वहीं, इस हादसे के वक्त बस में सवार लोगों के बीच चीख पुकार मच गई और उन्होंने बस से छलांग लगाकर अपनी जान को बचाना मुनासिब समझा। इस बीच बस में मौजूद कुछ सवारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस को रूकवाया और चालक को बाहर निकाला। चालक की इस लापरवाही को देखते हुए बस में मौजूद लोग बस से उतर गए और सड़क किनारे बैठ गए।
गौरतलब है कि शराब पीकर कोई भी वाहन चलाना मना है। परंतु बावजूद इसके अकसर हम देखते हैं कि वाहन चालक इस बात को ध्यान में ना रखते हुए अपने साथ साथ अन्य लोगों की जिंदगी के साथ भी खिलवाड़ करते हैं।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks