मंडी : हिमाचल प्रदेश में हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को बुरी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, इन चुनावों में सूबे के सत्तासीन दल बीजेपी को सबसे बड़ा झटका मंडी क्षेत्र से लगा, जहां पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने नया कीर्तिमान बनाते हुए बीजेपी के प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल चंद ठाकुर को पटखनी दी।
बदलेगा मंडी का रंग:
वहीं, अब सीएम जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र मंडी में मिली हार से मंडी लोकसभा क्षेत्र का रंग रूप पूरी तरह से बदलने वाला है। दरअसल, इन उपचुनावों में जयराम सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे और भाजपा विधायक अनिल शर्मा को पार्टी ने हाशिए पर धकेल रखा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल जॉब: 8000 मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती के बदलेंगे नियम, जानें डीटेल
अगले साल होने वाले चुनावों में अनिल शर्मा का टिकट कटना तय माना जा रहा है। अनिल शर्मा द्वारा के सपोर्ट और प्रचार के बिना भी मंडी विधानसभा क्षेत्र ने 3 हजार से अधिक मतों की बढ़त ब्रिगेडियर खुशाल चंद ठाकुर को दी है।
निर्दलीय प्रकाश राणा की एंट्री:
वहीं, मंडी लोकसभा उपचुनाव में दूसरे भाजपा विधायकों से आगे निकलकर सात हजार से अधिक की बढ़त दिलाने वाले जोगेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक प्रकाश राणा को अगले विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा टिकट मिलने की संभावना है।
2019 के लोकसभा चुनाव में भले ही मोदी लहर थी, प्रकाश राणा के विधानसभा क्षेत्र ने रिकार्ड मतों की बढ़त प्रदान की थी। जिसके बाद अब उपचुनाव में भी सराज के बाद जोगिंदर नगर ही पूरे मंडी जिले में टॉप पर रहा। जाहिर है इससे प्रकाश राणा का कद काफी बढ़ गया है।
असली भाजपाई लाज नहीं बचा पाए:
उधर, सुंदरनगर, नाचन, बल्ह, द्रंग विधानसभा क्षेत्र के असली भाजपाई विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ साबित नहीं कर पाए। हालत ये रही कि 2017 के विधानसभा चुनाव में दस हजार के अंतर से जीतकर आने वाले विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में वैट घटने के बाद और सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल- जानें सभी जिलों का ताजा रेट
राकेश जम्बाल, विनोद कुमार, कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर, जवाहर ठाकुर की सियासी असफलता के कारण लोकसभा चुनाव में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। अब ऐसे में माना जा रहा है कि इन मौजूद विधायकों पर भी पार्टी द्वारा गाज गिराई जा सकती है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks