मंडी : भारत के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश के सपूत देव मित्र तिवारी (Dev Mitra Tiwari) का शुक्रवार रात निधन होने की खबर सामने आई है। वह 94 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सुंदरनगर स्थित आवास पर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।
पाकिस्तान को चटाई थी धूल:
बता दें कि देव मित्र तिवारी फुटबाल के प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे थे। वर्ष 1956 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक फुटबॉल मैच हुआ था। जिसका मेजबान पकिस्तान कर रहा था। उन मैच में देव मित्र तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी टीम को धूल चटा दी थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : दुपट्टे का झूला बना खेल रही थी मासूम, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान
खेल से संन्यास लेने के बाद वह खंड विकास अधिकारी के पद पर सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। मंडी फुटबाल टीम का स्तर ऊपर उठाने में उनका काफी योगदान रहा। पड्डल स्टेडियम में अखिल भारतीय ग्रीष्मकालीन फुटबाल प्रतियोगिता शुरू करने में भी उनकी अहम भूमिका रही है।
मातृभूमि के लिए किया बहुत कुछ:
मंडी के राजा ललित सेन के साथ मिलकर उन्होंने हिमाचल फुटबाल टीम को राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में संतोष ट्रॉफी के लिए मान्यता दिलवाने में सराहनीय भूमिका निभाई थी। आज राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम जाती है तो इसका श्रेय उन्हें भी जाता है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : डाक विभाग-पोस्टल सर्किल में निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई; जानें डिटेल्स
उन्होंने पंजाब टीम के लिए छह बार संतोष ट्रॉफी खेली है। स्वर्गीय देव मित्र तिवारी कैलाश मित्र तिवारी के बड़े भाई थे। कैलाश मित्र तिवारी भी फुटबाल के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं तथा फुटबाल संघ के महासचिव भी रह चुके हैं। स्पोर्ट्स पर्सन कल्याण संगठन ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks