मंडी/सिरमौरः हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामले कहीं से भी थमते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा दो मामले प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों से रिपोर्ट हुए है। जहां पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन व्यक्तियों के पास से 11.11 ग्राम हेरोईन व 678 ग्राम चरस बरामद की है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, पीजीआई ले जाते समय व्यक्ति का दुखद निधन
पुलिस द्वारा दोनों ही मामलो के संबंध में एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बरामद नशे को अपने कब्जे में लेकर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामलों के संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आईए एक -एक कर दोनों मामलों के बारे में जानते हैं।
पहला मामला
प्रदेश के मंडी जिले स्थित सुंदरनगर उपमंडल से सामने आया है। जहां स्टेट नारकोटिक्स टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीएसएल पुलिस थाना क्षेत्र के तहत पड़ते घीड़ी इलाके में 51 वर्षीय धनेश्वर के घर दबिश दी।
वहीं, जब टीम द्वारा घर की तलाशी ली गई तो उन्हें घर से कुल 678 ग्राम चरस बरामद हुई। बताया जा रहा है कि धनेश्वर कफी लंबे समय से इलाके में चरस का व्यापार करता था। इस मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।
दूसरा मामला
प्रदेश के सिरमौर जिले स्थित नाहन उपमंजल से सामने आया है। जहां पुलिस की विषेश टीम ने ददाहू के पास गश्त के दौरान दो युवकों के पास से 11.11 ग्राम होरोइन बरामद की है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक उत्तराखंड नंबर की स्विफ्ट कार में सवार होककर नाहन की ओर जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में निजी बस ने कार को ठोंका, भारी पड़ी स्पीड
वहीं, पुलिस द्वारा दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर बरामद नशे को अपने कब्जे में ले लिया गया है। जिन्हें पुलिस द्वारा अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपित युवक जामूकोटी व कटाहं गांव के तौर पर हुई है। इस मामले की पुष्टि डीएसपी शक्ति सिंह ने की है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks