शिमला। आज हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में सरकार के जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन आयोजनों के दौरान जहां कुछ अधिकारियों का सही काम सामने आया, तो कुछ की लापरवाहियां दिखीं। पहली अपडेट कुल्लू जिले के हरिपुर से जुडी हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : NDA ट्रेनिंग में लगी चोट तो घर लौट आया, अब 26 साल का जतिन बना लेफ्टिनेंट
जहां जनमंच के दौरान क्षेत्र की समस्याएं रख रहे एक बुजुर्ग का शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर के सामने ही वहां मौजूद अधिकारी ने माइक बंद करवा दिया। बुजुर्ग लोत राम सिंचाई कूहल, सड़क, पुल व अवैध कब्जों की समस्याएं रख रहे थे। शिक्षा मंत्री के कहने पर फिर माइक ऑन किया गया।
सोलन जिले में मंत्री डॉ राजीव सैजल ने जेई को फटकारा
वहीं, दूसरी तरफ सोलन जिले के परवाणू में एक पंचायत के वार्ड पंच ने जलशक्ति विभाग में पानी की समस्या उठाई। पंच ने कहा कि जब भी पानी की समस्या की बात करते हैं तो कनिष्ठ अभियंता (जेई) कहते हैं कि जहां मर्जी चाहो शिकायत कर दो।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: लड़के ने स्टोल से बनाया फंदा और झूल गया, सिर्फ 19 साल थी उम्र
इस बात से गुस्साए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ राजीव सैजल ने जेई को फटकार लगाते हुए काम करने के लिए उपयुक्त स्थान देखने की बात कह दी। मंत्री ने कहा कि अगर निर्वाचन क्षेत्र में काम करना है तो काम करने की भावना रखें। इसके बाद मंत्री ने जेई को तुरंत कार्य करने के लिए कहा और रजिस्टर लगाकर सीधी रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks