हिमाचल प्रदेश में पौने तीन लाख कर्मचारियों की शनिवार को होने वाली जेसीसी बैठक पर नजरें टिकी हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में शनिवार सुबह 11 बजे शुरू होगी। जेसीसी की बैठक छह साल बाद होने जा रही है। बैठक के लिए महासंघ की ओर से सरकार को 62 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: महिला की गई जान- पास थीं जहर की शीशियां, छाती पर चोट के निशान भी, पति अरेस्ट
इस सब के बीच हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों के सबसे बड़े संगठन का दावा करने वाले राजकीय अध्यापक संघ ने जेसीसी बैठक से एक दिन पहले सरकार और अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि महंगाई भत्ता देने, छठा वेतन आयोग लागू करने और अनुबंध अवधि दो साल करने की घोषणा के लिए जेसीसी बैठक नहीं हो रही है। यह सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के अधिकार हैं। जिसे सरकार को देना ही पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बकरे को बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से भिड़ गई काली देवी, क्षेत्र में दहशत
उन्होंने कहा कि अगर पुरानी पेंशन को सरकार बहाल करती है तो उनका संघ मुख्यमंत्री को चांदी के सिक्कों से तोलेगा। मांगें पूरा नहीं होने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने सरकार के कार्यकाल में पहली बार होने जा रही जेसीसी बैठक में शिक्षक संघों को न बुलाने पर रोष भी जताया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बकरे को बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से भिड़ गई काली देवी, क्षेत्र में दहशत
वीरेंद्र चौहान ने कहा कि नब्बे हजार शिक्षकों की अनदेखी कर जेसीसी हो रही है। बैठक में ऐसे मुद्दे जोड़े गए हैं, जो मुद्दे सरकार की देनदारियों के हैं। इन्हें सरकार को न चाहते हुए भी पूरा करना है। छठा वेतन आयोग वर्ष 2016 से देना बनता है। महंगाई भत्ते की 5 फीसदी की किस्त सरकार को देनी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 29 साल के हट्टे-कट्ठे युवक ने मंदिर के पास बने रेन शेल्टर में लगा लिया फंदा
अनुबंध सेवा काल को नियमितीकरण के लिए तीन वर्ष से घटाकर दो वर्ष करना सरकार के दृष्टि पत्र की घोषणा है। ऐसे में इन तीन मांगों पर ही जेसीसी केंद्रित नहीं होनी चाहिए। छठा वेतन आयोग केंद्र सरकार के वेतन आयोग के आधार पर दिया जाना चाहिए। पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली होनी चाहिए। 4-9-14 के टाइम स्केल को दोबारा से बहाल करना चाहिए।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks