शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शमिल स्थित होटल पीटरहॉफ में आज जेसीसी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सीएम जयराम ठाकुर ने परदेशी के सरकारी कर्मचारियों को बड़े तोहफे दिए हैं।
अंशकालीन-पार्ट टाइम को भी राहत
हिमाचल के दैनिक वेतन भोगी, अंशकालीन कर्मचारी, पार्ट टाइम, जल रक्षक व जल वाहक आदि को भी राहत मिली है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अंशकालीन कर्मचारी/पार्ट टाइम, जल रक्षक व जल वाहक आदि की दैनिक वेतन भोगी के रूप में नियमिती की वर्तमान समय अवधि को एक-एक वर्ष कम करने की घोषणा की है। वहीं, 30 सितंबर 2021 को सेवा अवधि पूरे करने वाले कर्मचारियों के लिए अलग से निर्देश जारी होंगे।
यह भी पढ़ें: JCC बैठक में CM जयराम ने की सौगातों की बरसात: यहां पढ़ें सरकारी कर्मियों से जुड़े 14 ऐलान
अधीक्षक ग्रेड वन का बदलेगा पदनाम
वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विभिन्न विभागों में अधीक्षक ग्रेड वन के पदनाम बदलने की भी सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है।
करुणामूलक नौकरी और स्टेनो टाइपिस्ट मामले में यह बोले
जेसीसी बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि करुणामूलक आधार पर नौकरी मामले में उनकी सरकार ने कई काम किए हैं। पहले जहां 50 साल की उम्र के बाद किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर यह नियम लागू नहीं होते थे, उनकी सरकार ने 50 साल से अधिक आयु वर्ग को भी इसमें शामिल किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कमेटी का गठन किया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः पति के दुकान का मालिक घर में आ धमका, फाड़ दिए महिला के कपड़े- चिल्लाई तो जूते मारे
बकौल सीएम जयराम, कमेटी की संतुति आने पर अगला कदम उठाया जाएगा। स्टेनो टाइपिस्ट की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि अभी इसके बारे घोषणा नहीं की जा सकती है। क्योंकि आरएंडपी नियमों में संशोधन होना है। जेओए आईटी और लिपिक की वेतन विसंगतियां भी दूर करने की घोषणा की है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks